17 जुलाई 2014 - 18:41
डक चीनी एक जंगी अपराधी है।

अमरीका के एक जाने माने राजनीतिक विश्लेषक केरला ह्वील नें पूर्व अमरीकी उप राष्ट्रपति डक चीनी को इराक़ पर तबाही वाले हमलों का असली ज़िम्मेदार बताते हुए कहा कि डक चीनी को एक जंगी अपराधी माना जाना चाहिये।

रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के एक राजनीतिक विश्लेषक नें कहा है कि अमरीका का पूर्व उप राष्ट्रपति डक चीनी एक जंगी अपराधी था।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के एक जाने माने राजनीतिक विश्लेषक केरला ह्वील नें पूर्व अमरीकी उप राष्ट्रपति डक चीनी को इराक़ पर तबाही वाले हमलों का असली ज़िम्मेदार बताते हुए कहा कि डक चीनी को एक जंगी अपराधी माना जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि इराक़ के युद्ध का असली ज़िम्मेदार डक चीनी ही है।
ह्वील नें कहा कि चीनी नें ही ज़ोर दिया था कि इराक़ के पास परमाणु हथियार हैं जो उसके अनुसार अमरीका के लिये बहुत बड़ा ख़तरा हैं। लेकिन बाद में चीनी ही के प्रशासन नें कई माहीने की जाँच के बाद उसके इस दावे को रद्द कर दिया।
ह्वील नें कहा कि चीनी के इराक़ पर परमाणु हथियार रखने का दावा वास्तव में इराक़ पर हमला करने का एक बहाना था इसलिये चीनी एक जंगी अपराधी है न कि कोई विदेशी नीति का जानकार।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही चीनी नें एक इंटरव्यू में ओबामा की विदेशी नीति की आलोचना करते हुए ओबामा को अमरीका का सबसे ख़राब राष्ट्रपति बताया था।